{"_id":"5b0da1c34f1c1bf16e8b53c3","slug":"152762004119-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नदी में डूबने से युवक की मौत
Updated Wed, 30 May 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुजानगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के चेती गांव के पास सई नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुजानगंज थाना क्षेत्र के हरीपुर गांव निवासी लाल बहादुर (30) पुत्र रामहित पाल बीएड करने के बाद टीजीटी पीजीटी की तैयारी कर रहा था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसकी मानसिक दशा खराब चल रही थी। जिसका इलाज चल रहा था। मंगलवार को भोर में लालबहादुर के पिता की नींद खुली तो देखा बेटा बिस्तर पर नहीं था। परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की। दिन में करीब 11 बजे सूचना मिली कि घर से करीब दो किलोमीटर दूर चेती गांव के पास धीरदास पुल के नीचे सई नदी में युवक की लाश मिली है। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो शव की पहचान लालबहादुर के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि मानसिक दशा खराब होने के चलते युवक किसी तरह नदी के पास पहुंच गया। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई।