फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   किशोरी के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज

किशोरी के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज

Mon, 08 Apr 2019 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
किशोरी के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। स्थानीय कोतवाली में सुनवाई नही हुई तो पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी 10वीं की छात्रा है। आरोप है कि किशोरी के साथ पढ़ने वाले उसके सहपाठी छात्र ने शनिवार की रात छात्रा को फोन करके घर से बाहर बुलाया और थोड़ी दूरी पर स्थित एक ट्यूबवेल में लिवा गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। रविवार की सुबह छात्रा ट्यूबेल से किसी तरह से निकल कर अपने घर वापस पहुंची। जहां उसने परिजनों को आप बीती बताई। मामले की शिकायत लेकर छात्रा परिजनों के साथ थाने पहुंची लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित किशोरी के साथ परिजन एसपी से मिले और न्याय की गुहार लगाई। एसपी आशीष तिवारी ने कोतवाली पुलिस को मामले में कार्रवाई का आदेश दिया। जिस पर पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी छात्र के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश में जुट गई है। आरोपी घर से फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed