{"_id":"5af9e0034f1c1be4408b54f8","slug":"15263252485-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहशत से बस्ती से पलायन कर गए मुसहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहशत से बस्ती से पलायन कर गए मुसहर
Updated Tue, 15 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। चौकीकला गांव के मुसहर बस्ती में पाल लोगों ने गुरुवार को मारपीट कर आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिया। जिनका इलाज अभी चल रहा है। बस्ती के अन्य मुसहर परिवार बस्ती छोड़कर गांव में लोगों के घरों पर शरण ले लिए हैं।
चौकीकला गांव में गुरुवार की रात श्याम बहादुर पाल के यहां बारात आयी थी। जिसमें एक बाल्टी गायब हो गयी। जिसके शक में श्यामबहादुर पाल के पिता हृदयनारायण पाल गुरुवार को शाम चार बजे पहुंचकर मुसहरों से पूछताछ करने लगे। इसी दौरान मारपीट शुरू हो गई। पाल बस्ती के लोग मुसहर बस्ती में पहुंचकर मुसहरों को पीटना शुरु कर दिए जिसमें जिलाफर 60, जिल्लु 45, शेखर 22, लोटई 32, अमरावती 56, हिरावती 45 गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद दहशत से बाकी परिवार के लोग बस्ती छोड़ दिए। मुसहर बस्ती में लगभग 10 परिवार के लोग रहते थे जो अगल बगल गांव के लोगों के यहां शरण लिए हुए हैं। थानाध्यक्ष पन्ने लाल का कहना है कि रोजाना पुलिस बस्ती में जा रही है। लोग अगल-बगल गए होंगे आ जाएंगे।