{"_id":"5af9e0004f1c1be2408b550d","slug":"15263252459-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन रजिष्ट्री नहीं की तो युवक को बेरहमी से पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन रजिष्ट्री नहीं की तो युवक को बेरहमी से पीटा, केस दर्ज
Updated Tue, 15 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के अभयचंद पट्टी गांव में रविवार की रात मनबढ़ों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। लाठी और लोहे की राड से युवक को पीटा गया है। उसका कसूर बस इतना है कि उसने अपने नाना की जमीन मनबढ़ प्लाटर के हाथ रजिस्ट्री करने से रोक दिया।
अभयचंद पट्टी गांव निवासी जीतलाल यादव का नाती पवन यादव ननिहाल में रहकर नाना नानी की देखभाल करता है और पढ़ाई करता है। वह टीडी कालेज में स्नातक द्वितीय वर्ष का छात्र है। पुलिस को दी गई तहरीर में पवन ने कहा है कि उसके नाना की जमीन प्लाटिंग के लिए रजिस्ट्री कराने का दबाव बनाया जा रहा था। उसने जमीन की रजिस्ट्री करने से मना कर दिया। इसी बात से खफा होकर चार की संख्या में पहुंचे मनबढ़ों ने उसकी पिटाई कर दी। लोहे की राड और लाठी से पीटा गया। गांव के लोग भी उनके सामने उसे छुड़ाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। पुलिस ने गांव निवासी हीरालाल यादव और दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि युवक की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक रात में शराब के नशे में धुत होकर अपने नाना और अपनी बहन के साथ मारपीट कर रहा था। शोर सुनकर जुटे गांव के लोगों ने उसकी पिटाई की है। जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।