{"_id":"5af9dffe4f1c1bdf408b5701","slug":"15263252437-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशियों से भरी पिकअप पलटी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मवेशियों से भरी पिकअप पलटी, मुकदमा दर्ज
Updated Tue, 15 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव में रविवार की रात मवेशियों से भरी पिकअप पेड़ से टकराकर पलट गई। पुलिस ने चालक व मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
रविवार की रात करीब 10 बजे आई तेज आंधी के दौरान शीशम का पेड़ सड़क पर गिर गया। जिससे जिससे जाम लग गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ कटवाकर सड़क से हटवाया। थोड़ी देर बाद मवेशियों से भरी पिकअप तेज गति से शाहगंज की तरफ जा रही थी। उक्त स्थान पर पहुंचने पर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे काटकर रखे गए पेड़ से टकराकर पलट गई। उसमें सवार लोग भाग जाने में सफल रहे। ग्रामीणों ने मवेशियों को बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार गायें व वाहन को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक और मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।