फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नाटकीय ढंग से मिला लापता मजदूर

नाटकीय ढंग से मिला लापता मजदूर

Tue, 15 May 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। ताखा पूरब गांव निवासी मजदूर कमलेश पांडेय रविवार की रात नाटकीय ढंग से मिला। परिजन उसे राजकीय पुरुष चिकित्सालय ले गए जहां उसकी तबीयत सामान्य बताई गई। कमलेश ने बताया कि तीन की संख्या में नकाबपोश बदमाश उसे पिकअप वाहन पर ले गए। मारपीट कर उसे छोड़कर भाग निकले। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कमलेश का पट्टीदारों से भूमि विवाद चल रहा है। शनिवार को वह अपने साथी के साथ मजदूरी करके जेसीज चौक पर पहुंचा। साथी को रोककर कमलेश ने कुछ देर में आने की बात कही। काफी देर तक नहीं लौटा तो उसका साथी घर चला गया और उसके परिजनों को इस बात की जानकारी दी। मजदूर की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर पट्टीदारों द्वारा अपहरण करने की आशंका जताई। रविवार की रात कमलेश को लेकर परिजन चिकित्सालय पहुंचे। परिजनों के मुताबिक कमलेश जौनपुर सुल्तानपुर जनपद की सीमा पर अखंड नगर थाना क्षेत्र के पुलिया के पास बेहोश मिला। लेकिन उसके वहां पड़े होने पर किसने पहचान की, परिजनों को किसने खबर दी, यह पुलिस को नहीं बता सके। चिकित्सकों की जांच में मजदूर की हालत सामान्य मिली। थोड़ी ही देर में होश आने पर मजदूर ने बताया कि चिरैयामोड़ के पास से तीन की संख्या में नकाबपोश बदमाश उसे पिकअप वाहन पर लेकर चले गए। जो मारने पीटने के बाद उसे छोड़ कर फरार हो गए। फिलहाल पीड़ित द्वारा बताई गई कहानी किसी के गले नहीं उतर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed