फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   यूनियन बैंक की फ्रेंचाइजी शाखा से एक लाख की लूट

यूनियन बैंक की फ्रेंचाइजी शाखा से एक लाख की लूट

Tue, 15 May 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बरईपार। सिकरारा थाना क्षेत्र के नेवढिय़ा बरईपार में स्थित यूनियन बैंक की फ्रेन्चाइजी शाखा में सोमवार को दोपहर दो बजे पांच की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने कैश काउंटर से एक लाख रुपये नकद लूट लिया। विरोध करने पर कर्मचारियों से मारपीट की। कम्प्यूटर और काउंटर , प्रिंटर को तोड़ दिया। संचालक के गले से सोने की चेन भी छीन लिया। शोर सुनकर पहुंचे आस पास के लोगों ने घेरकर दो बदमाशों को पकड़कर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। जबकि उनके तीन साथी लूट का माल लेकर फरार हो गए। फे्रंचाइजी संचालक अनिल पांडेय ने फ्रेंचाइजी में तोडफ़ोड़, मारपीट और लूट की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि तीन चार की संख्या में यूबीआई की नेवढिय़ा बरईपार शाखा पर पहुंचे बदमाशों ने पहले पैसा निकालने की बात कही फिर एक कर्मचारी से उलझ गए। इसी दौरान कर्मचारी से मारपीट कर एक लाख रुपए छीन लिए और काउंटर पर रखे कम्प्यूटर और प्रिंटर में तोडफ़ोड़ की। एसपी केके चौधरी का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed