{"_id":"5af9dc3e4f1c1bdf408b56f9","slug":"152632428311-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरकर प्रधान घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक से गिरकर प्रधान घायल
Updated Tue, 15 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाइक से गिरकर प्रधान घायल
सिरकोनी । स्थानीय ब्लाक के प्रधान संघ के अध्यक्ष व रासीपुर प्रधान मनोज यादव रविवार की रात को अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर घायल हो गए।उनको उपचार के लिए परिजन इलाहाबाद में भर्ती कराए हैं। रासीपुर के प्रधान मनोज यादव वाराणसी से अपने घर आ रहे थे। वे जलालपुर के पास पहुंचे थे तभी आधी आने से अनियंत्रित होकर बाइक से गिर पड़े। जिससे उनके गर्दन का नस टूट गया है।
हत्या के आरोपी के घर की कुर्की
बक्शा। बक्शा पुलिस ने सोमवार को न्यायालय के आदेश पर फरार हत्यारोपी आनंद उर्फ शोले सिंह के घर कुर्की की कार्रवाई की। दरवाजा, चारपाई, बॉक्स आदि थाने ले आई। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि बीते चार फरवरी को लखौवा बाजार में प्यारेलाल यादव की बाजार में सब्जी खरीदते समय गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। मृतक की पुत्री प्रतिमा की तहरीर पर अभिषेक सिंह, श्रवण कुमार सिंह और आनंद उर्फ शोले सिंह नामजद किये गए थे। इसमें दो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि आरोपी आनंद अभी भी फरार चल रहा है।उसके घर न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की गई है।