{"_id":"5af8852d4f1c1be5408b507c","slug":"152623645813-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा के अभाव में जीवन मौत के बीच तड़प रही रेप पीड़िता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दवा के अभाव में जीवन मौत के बीच तड़प रही रेप पीड़िता
Updated Mon, 14 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
र । बदलापुर कस्बा क्षेत्र की निवासनी सामूहिक रेप की पीड़िता एक किशोरी बुरी तरह जल कर 28 दिन बीत जाने के बाद भी बीएचयू में दवा के अभाव में जीवन मौत के बीच जंग लड़ रही है । इलाज कराने के लिए उसके अभिभावक के पास फूटी कौड़ी तक नहीं है।
निर्भया ट्रस्ट ने भीख मांग कर तीन हजार रुपया पीड़िता की मां को दिया था । किंतु वह धनराशि पर्याप्त नहीं रही । निर्भया ट्रस्ट की रेनू सिंह ने किशोरी के इलाज पर आने वाले खर्च के लिए सोमवार को अपने अन्य सहयोगियों के साथ फिर भीख मांगने की कार्य योजना बनाई है। 26 अप्रैल को बुरी तरह से जला दी गई किशोरी की मां ने प्रकरण में लीपापोती करने वाले एसएसआई के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र दिया है । जिसमें इस प्रकरण में जिम्मेदार अधिकारियों के निलंबन की मांग भी किया। 10 माह पूर्व गैंगरेप की पीड़िता किशोरी के साथ लगातार अन्याय होता रहा और जिम्मेदार चुप्पी साधे रहे। दुराचार की शिकार किशोरी का तीन माह बाद गर्भपात भी करा दिया गया। इतना ही नहीं 26 अप्रैल की रात उसे रास्ते से हटाने के लिए आग के हवाले कर दिया गया था। उसका उपचार वाराणसी में चल रहा है। उसकी मां उपचार हेतु परेशान है।