फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क दुर्घटना में पिता पुत्र घायल

सड़क दुर्घटना में पिता पुत्र घायल

Mon, 14 May 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 14 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर/ मछलीशहर। मुंगराबादशाहपुर के इटहरा बाईपास के पास शादी से घर वापस जा रहे बाइक सवार अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। उधर, मछलीशहर से सटे पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार पिता व उनके दो पुत्र घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
शनिवार की रात 2 बजे जयनाथ यादव (45) निवासी बेहदौल कलां थाना फतनपुर प्रतापगढ़ अपनी बहन के घर मुंगराबादशाहपुर शादी में आए थे। रात्रि में घर वापस जाते समय इटहरा बाईपास के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मछलीशहर के अदारी गांव निवासी मनोज जायसवाल अपनी बाइक से अपने दो पुत्रों शनि (12), मनीष (10) के साथ कहीं गए थे। वहाँ से लौटते समय जब वह जौनपुर रायबरेली हाईवे पर स्थित अन्नपूर्णा पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे थे। तभी एक अज्ञात चार पहिया वाहन उन्हें पीछे से टक्कर मारते हुए फरार हो गया। बाइक सवार तीनों अनियंत्रित होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed