{"_id":"5af885224f1c1bd1408b514e","slug":"152623644614-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों ने बाइक सवार को पीटकर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारातियों ने बाइक सवार को पीटकर किया घायल
Updated Mon, 14 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नेवढिय़ा। क्षेत्र के कुत्तूपुर गाँव में शनिवार को आई बारात द्वारपूजा के लिए लगभग रात 10 बजे डीजे पर नाचते हुए बाराती जा रहे थे। इसी बीच बाइक सवार को पास मांगने पर बारातियों ने जमकर पिटाई कर दी।
छांगापुर गांव के सुमित तिवारी 24 वर्ष व उनका साथी सेउर गांव निवासी विशाल तिवारी 23 वर्ष मडियाहूं से घर आ रहे थे। कुत्तूपुर गांव के रामआसरे यादव के यहाँ बारात आई हुई थी। बाराती द्वार पूजा के लिए जनवासे से निकले ही थे कि पीछे से बाइक से सुमित व विशाल पास मांगने लगे लेकिन बाराती डीजे पर नाचने में मशगूल थे। पास न मिलने पर युवकों ने आग्रह किया लेकिन बारातियों को यह बात नागवार लगी और गाली गलौज देने लगे। जिसका विरोध सुमित ने किया तो बारातियों ने सुमित की पिटाई कर दी। जिसे देख विशाल ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो बाराती उसे भी पीटने लगे। पिटाई से सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। विशाल को भी चोंटे आई है। सूचना पर जब घर वाले मौके पर पहुंचे तो बाराती द्वारपूजा के लिए लड़की के घर के पास पहुंच चुके थे। घायलों को मड़ियाहूं के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घरातियों को सूचना मिली तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना को अंजाम देने वाले बाराती फरार हो गए।
सरपतहा के भेला गांव में हुई घटना, पांच घायल
सुईथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के भेला गांव में शनिवार को एक शादी समारोह के दौरान पट्टीदारों में मारपीट हो गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान एक पक्ष ने हवाई फायरिंग भी की। फायरिंग से भगदड़ मच गई। पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सरपतहां थाना क्षेत्र के भेला गांव निवासी हरिशचंद्र पांडेय के यहां लड़की की शादी थी। मंडप में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि शादी के दौरान ही हरिश्चंद्र के पट्टीदारों किसी बात को लेकर विवाद कर लिया। विवाद के दौरान मारपीट हुई। दोनों तरफ से लाठी डंडे चले। एक पक्ष से हरिशचंद्र (40) उनके चाचा सुबास पांडेय (45) के सिर में गंभीर चोट आई है। दूसरे पक्ष से इंद्र कुमार पांडे (35), अरुण कुमार पांडे (40) और चंद्र भूषण पांडेय (46) को भी चोटें आई है। वहीं हरिशचंद्र पांडेय का आरोप है कि उनके विपक्षी अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर हमारे घर में घुस आए और फायरिंग कर दी। जिससे भगदड़ मच गई। सूचना पर सरपतहां पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले का निरीक्षण किया। हरिश्चंद्र की तहरीर पर धारा 452, 286 ,323 , 506, के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया वहीं दूसरे पक्ष से मौके पर कोई नही मिला। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह का कहना है कि हवाई फायरिंग व मारपीट की की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। वहां एक पक्ष मौजूद मिला जिसमें 2 लोग घायल थे जिनका मेडिकल करा कर तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है । मामले की जांच करकार्रवाई की जाएगी।