{"_id":"5aeb58014f1c1b62098b80b5","slug":"152537292711-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खजाने की सुरक्षा में तैनात सिपाही को महिलाओं ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खजाने की सुरक्षा में तैनात सिपाही को महिलाओं ने पीटा
Updated Fri, 04 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलीशहर। स्थानीय तहसील के मालखाने की सुरक्षा में तैनात सिपाही की गुरुवार को तीन की संख्या में पहुंची महिलाओं ने पिटाई कर दी। आरोप है कि महिलाओं ने सिपाही की चेन, मोबाइल और बैग से रुपये भी लूट लिया और फरार हो गई। अधिवक्ताओं ने किसी तरह बीच बचाव किया। एक दिन पहले भी इसी महिला ने तहसील में बवाल काटा था। घटना की जानकारी होने पर एसपी ने सिपाही को छुट्टी पर भेज दिया है।
बिहार के भभुआ जिला निवासी महिला अपनी मां और बहन के साथ अचानक तहसील में पहुंची और यहां ड्यूटी पर तैनात सिपाही रमाशंकर यादव की पिटाई शुरू कर दी। पिटाई करने वाली महिलाओं ने आरोप लगाया कि सिपाही ने शादी का झांसा देकर पांच वर्षों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। अब शादी करने से आनाकानी कर रहा है । आरोपी सिपाही तीन बच्चों का पिता है। प्रेमी पर महिला अपनी पत्नी को छोड़कर स्वयं से शादी करने का दबाव बना रही थी । जबकि पुलिस कर्मी का कहना था कि यह महिला हमारे खिलाफ वाराणसी में अपहरण व बलात्कार का मुकदमा दर्ज करा चुकी है। जिसके बाद वह पांच माह तक निलंबित रहा।