फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसों में किशोर की मौत, पांच घायल

सड़क हादसों में किशोर की मौत, पांच घायल

Thu, 03 May 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र के शीतलगंज बाजार में बुधवार की शाम 6 बजे एक ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ठेला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य सड़क हादसों मेें बाइक सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने मड।िय़ाहूं चौराहे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

मडिय़ाहूं प्रतिनिधि के अनुसार मिर्जापुर से जौनपुर की तरफ जा रहा ट्रेलर जैसे ही शीतलगंज बाजार के पास पहुंचा था तभी अजोशी गांव निवासी विमलेश यादव (25) पुत्र सूबेदार यादव उसकी चपेट में आ गए। बाइक पर सवार विमलेश की मौके पर मौत हो गई। साथ ही एक ठेला चालक शंकर सरोज निवासी अहिरौली भी उसकी चपेट में आकर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेते जिला अस्पताल के मर्चरी हाऊस में रखवा दिया। उधर सूचना पर अजोशी गांव से करीब डेढ़ सौ से अधिक की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। गांव के लोग युवक के शव मडिय़ाहूं लाने की मांग कर रहे थे। इस मांग को लेकर कोतवाली के सामने चौराहे पर लोगों ने जाम लगा दिया। जिससे मछलीशहर, जलालपुर, मिर्जापुर और जौनपुर मार्ग जाम हो गया। बारात में शामिल कई वाहन जाम में फंस गए। काफी देर तक बाराती परेशान हुए। पुलिस ने समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन जाम कर रहे लोग किसी भी कीमत पर शव यहां लाने की मांग पर अड़े रहे। ट्रेलर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर युवक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन देकर पुलिस ने करीब दो घंटे बाद साढ़े आठ बजे जाम समाप्त करवाया।
विज्ञापन

सिकरारा प्रतिनिधि के अनुसार खानापट्टी गांव निवासी अभिषेक शर्मा (23) पुत्र सुरेश व विकास शर्मा (18) पुत्र राजेश शर्मा बुधवार को देर शाम बाइक से बाजार गए थे। प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर के समीप वे रुक गए तभी विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार भिड़ गया। जिससे तीनो गम्भीर रूप से घायल हो गए । तीसरा घायल व्यक्ति विनोद गौतम ओलन्दगंज निवासी बताया गया है। पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कोतवालपुर गांव के पास बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। पवारा थाना क्षेत्र के सगड़ीकला गांव निवासी सुजीत पाल (22) अपने रिश्तेदार नीरज पाल (26) के साथ बाइक से कहीं से लौट रहे थे। वे कोतवालपुर गांव के पास पहुंचे थे तभी बोलेरो की चपेट में आकर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed