{"_id":"5ae8baab4f1c1b9d098b7861","slug":"152520157811-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में किशोर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्ष फायरिंग में किशोर घायल
Updated Wed, 02 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मडिय़ाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बकिया चोरारी गांव में एक वैवाहिक समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक किशोर घायल हो गया। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
चोरारी गांव निवासी रमेश दुबे की पुत्री की शादी थी और इस अवसर पर उनके दरवाजे पर नृत्य प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग करना शुरू कर दिया तभी एक गोली कोतवाली क्षेत्र के ही रानीपुर गांव निवासी विक्की यादव(16) पुत्र भैया लाल यादव को लगी। विक्की वहां लेबर का काम कर रहा था। गोली उसके पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया। लोग उसे आनन-फानन में निजी चिकित्सालय ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।