फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बक्शा थानाध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज

बक्शा थानाध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 02 May 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जयपालपुर गांव निवासी ईट भट्ठा कारोबारी को लॉकअप में बंद कर मारने पीटने, रुपया और मोबाइल छीनने के मामले में सीजेएम के आदेश पर थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर ने आरोपी चौकी इंचार्ज सतहरिया(वर्तमान थानाध्यक्ष बक्शा) के खिलाफ 24 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कर एक मई को कापी कोर्ट में दाखिल कर दिया।

जयपालपुर निवासी रामचंद्र ने कोर्ट में धारा 156(3) के तहत प्रार्थना पत्र दिया कि वह ईंट भट्टा का कारोबारी है। उनका भतीजा पवन ईट भट्टे पर 8 जुलाई 2017 को बैठा था। 11 बजे दिन में चौकी इंचार्ज सतहरिया अरविंद कुमार यादव वहां पहुंचे। पहुंचे और उनकी जमकर पिटाई कर दी। भतीजे पवन को भी मारा पीटा, 50 हजार रुपए व मोबाइल छीन लिए। जीप में बैठाकर सतहरिया चौकी ले आए। लॉकअप में बंद कर पिटाई की फिर अगले दिन चालान कर दिया। उसने कोर्ट में मेडिकल रिपोर्ट व पुलिस द्वारा पहुंचाई गई चोटों की फोटो भी दाखिल किया। कोर्ट के आदेश पर मुंगराबादशाहपुर थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी कापी मंगलवार को कोर्ट में दाखिल किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed