{"_id":"5ae8b8c24f1c1b05418b7875","slug":"152520108918-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हू ने की थी ससुर की हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हू ने की थी ससुर की हत्या, गिरफ्तार
Updated Wed, 02 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेतासराय। यूनुसपुर गांव के पास रेलवे पटरी पर सोमवार को वृद्ध का शव मिलने के मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब मृतक के बेटे ने पिता की हत्या का आरोप अपनी पत्नी पर लगाया। उसने इसकी तहरीर पुलिस को दी है और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मृतक की बहू को गिरफ्तार कर लिया है। युनुसपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर सोमवार को लतीफपुर गांव निवासी राम अवध बिंद (65) का शव बरामद किया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार को राम अवध के पुत्र संतोष ने थाने में तहरीर की उसकी पत्नी रीना ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने ससुर की हत्या की और उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पटरी पर रखवा दिया। संतोष के मुताबिक उसकी पत्नी का चालचलन पहले से ही संदिग्ध था । पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने पहले रेलवे ट्रैक और फिर रामअवध के घर पर जा कर छानबीन की । घर से कुछ संदिग्ध वस्तुएं और फिंगरप्रिंट भी लिए गए हैं। ससुर के हत्या के आरोप में रीना को गिरफ्तार किया गया है।