फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   युवक की हत्या कर नाले का पास फेंका शव

युवक की हत्या कर नाले का पास फेंका शव

Wed, 02 May 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। केराकत क्षेत्र के मुफ्तीगंज नाले के पास सड़क किनारे मंगलवार को सुबह युवक का शव बरामद किया गया। युवक के सिर के पास चोट के निशान है। उसकी नांक से भी खून निकल रहा था। शव की पहचान नहीं हो सकी है। इससे कयास लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या करके शव फेंक दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मुफ्तीगंज गांव के लोग सुबह करीब पांच बजे टहलने निकले थे तभी किसी की नजर सड़क किनारे नाले के पास युवक के शव पर पड़ा। शोर मचा तो मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। युवक की पहचान नहीं हो सकी। वह सफेद और नीले रंग का चेकदार शर्ट और जींस पैंट पहने था। चेहरे पर दाढ़ी थी। उम्र करीब 30 वर्ष आंकी गाी है। उसकी पहचान नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। युवक के सिर के पीछे गंभीर चोट के निशान थे। उसकी नांक से भी खून निकल रहे थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इस संबंध में एसपी केके चौधरी का कहना है कि युवक के शव पर चोट के निशान मिले हैं। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस छानबीन में जुटी है। शीघ्र ही उसकी पहचान कराकर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed