फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत को लेकर विवाद, मारपीट

आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत को लेकर विवाद, मारपीट

Wed, 02 May 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ताजुद्दीनपुर गांव में सोमवार की रात आई एक बारात में आर्केस्ट्रा के दौरान फरमाइशी गाने को लेकर बराती और घरातियों में मारपीट हो गई। रात में लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया। मगर सुबह बाराती पक्ष का युवक घर जाने के लिए बाइक से निकला तो मनबढ़ युवकों ने रास्ते में घेरकर लाठी-डंडे से पिटाई करने लगे। किसी तरह वह जनवासे में भागा तब जाकर जान बची। उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी गई।

ताजुद्दीनपुर गांव निवासी देवनारायण यादव की बेटी की बारात मुंगराबादशाहपुर के सतहरिया गांव से आई थी। द्वारपूजा के समय भी डांस को लेकर घराती व बराती पक्ष के युवकों में कहासुनी हुई थी लेकिन मामला शांत हो गया। जयमाल के बाद जनवासे में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। तब फरमाइशी गीत को लेकर दोबारा विवाद हो गया। जनवासे में बारातियों की संख्या अधिक होने के कारण गांव के मनबढ़ों को मात खानी पड़ी। बारात में शामिल युवकों ने गांव के युवकों को पीटाना शुरू किया तो वे भाग निकले। भोर में करीब पांच बजे बारात का एक युवक बाइक से घर जाने के लिए निकला तो रास्ते में घेरकर गांव के युवकों ने लाठी डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी। युवक चिल्लाते हुए बाइक छोड़कर भागते हुए जनवासे में पहुंच गया। इधर मनबढ़ों ने युवक की बाइक को क्षतिग्रस्त कर दी। किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दो युवकों को हिरासत में ले लिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed