फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हर्ष फायरिंग में दूल्हे के रिश्तेदार घायल

हर्ष फायरिंग में दूल्हे के रिश्तेदार घायल

Tue, 01 May 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज। शादी समारोहों में फायरिंग की परंपरा थम नहीं रही है। रविवार को तेजीबाजार में हर्ष फायरिंग के दौरान दूल्हे का रिश्तेदार हो गया। घटना के बाद अफरा तफरी और भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस भी गांव में पहुंच गई। उधर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी किसी ने इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।

तेजी बाजार निवासी रामलखन दुबे की पौत्री नेहा की शादी पट्टी नरेंद्रपुर सगरवा निवासी वीरेंद्र दुबे पुत्र सूर्य प्रकाश के साथ तय थी। बारात पहुंचते ही घरातियों ने बरातियों की खूब आवाभगत कीष बारात सज धजकर डीजे रथ के साथ द्वारपूजा के लिए दरवाजे पर पहुंची। लोग नाच गा रहे थे। इसी बीच किसी व्यक्ति ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। कुछ लोगों ने मना भी किया लेकिन फायरिंग करने वाला नहीं माना। बंदूक से हुई फायरिंग में गोली दूल्हे के पिता के मामा बदलापुर उदपुर गेल्हवा निवासी सांई नाथ शुक्ला (70) के कमर के नीचे लग गई। गोली लगते बारात में भगदड़ मच गई। महिलाओं और बच्चे घरों में भागने लगे। उधर फायरिंग करने वाला भी धीरे से मौके से गायब हो गया। आनन-फानन में घायल सांई नाथ शुक्ल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से परिवार वाले किसी नीजि अस्पताल में इलाज कराने लेकर चले गए। फायरिंग किसने किया यह कोई बताने को तैयार नहीं है। पुलिस ने वीडियो रिकार्डिंग मंगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed