फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पुलिस की पिटाई से क्षुब्ध ग्रामीणों ने लगाया जाम

पुलिस की पिटाई से क्षुब्ध ग्रामीणों ने लगाया जाम

Fri, 27 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव में दो सगे भाइयों के बीच हुए भूमि विवाद में एक पक्ष ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते हुए गुरुवार को सवंशा गांव के पास जौनपुर सुल्तानपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। हालांकि जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर कुछ ही देर में जाम समाप्त करा दिया। पिटाई से घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

भैरोपुर निवासी राजेश गौतम एवं रमेश गौतम दोनों सगे भाई हैं। आबादी की जमीन को लेकर दोनों भाइयों में आपसी बटवारे का विवाद चला आ रहा है। सोमवार को दोनों भाइयों में इसी विवाद को लेकर कहासुनी हो रही थी। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को थाने ले आई। पुलिस ने सुलह समझौता कराने का प्रयास किया। आरोप है कि समझौता करने से इनकार करने पर पुलिस ने राजेश की पिटाई कर दी। पिटाई से वह घायल हो गया। घर पर आज उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी तो नाराज परिजन और ग्रामीण उसे चारपाई पर लिटाकर हाईवे पर आ गए और सड़क जाम कर दिया। पीड़ित राजेश की पत्नी सुनीता ने बताया की पुलिस विपक्षी से मिलकर एक तरफा कार्रवाई कर रही है। जाम की सूचना पर बक्शा के अलावा सिकरारा और सरायख्वाजा थाने की भी फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया। इस संबंध में बक्शा थानाध्यक्ष अरविंद यादव का कहना है कि शांति भंग में दोनों का चालान किया गया था। जमानत पर छूटकर घर आए तो दोनों ने दोबारा मारपीट कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed