फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अरुआवा कांड का सिकरारा पुलिस ने किया खुलासा

अरुआवा कांड का सिकरारा पुलिस ने किया खुलासा

Fri, 27 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पांच दिन पहले क्षेत्र के अरुआवा बाजार में हुए लूट व गोली कांड का खुलासा करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार किया। बदमाश के पास से एक मोबाइल तथा दो हजार रूपए बरामद हुआ।
विज्ञापन

विगत 22 अप्रैल को उक्त बाजार के बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी को जेल में बंद दो बदमाशों ने अपने साथी को रंगदारी देने के लिए फोन किया था। न देने पर गोली मारने की धमकी भी दी थी। मौके पर पहुंचे तीन बदमाशों ने गल्ले में रखा करीब पौने दो लाख कैश लूट लिया तथा व्यापारी को गोली मारकर फरार हो गए थे। घायल व्यापारी के पुत्र अभिषेक पाल की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई थी। गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान थानाध्यक्ष अजित कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जिले की स्वाट टीम प्रभारी विश्वनाथ यादव, मुंगराबादशाहपुर के इंस्पेक्टर अनिल सिंह तथा सिकरारा पुलिस के संयुक्त प्रयास से अरुआवा लूट व गोलीकांड का एक बदमाश दिन में एक बजे जौनपुर इलाहाबाद मार्ग के कुरनी मोड़ से पकड़ लिया गया। वह कहीं भागने की फ़िराक में था। पूछने पर उसने अपना नाम सबल सिंह निवासी पहसना बताया। उसके पास से मोबाइल बरामद हुआ जिस पर जेल में बंद उसके भाई गगन सिंह व सोनू सिंह ने फोन करके व्यापारी राजदेव पाल से रंगदारी मांगी थी। इसके अलावा लूट के दो हजार रुपए भी उसने जेब से बरामद हुआ। पूछताछ में सबल ने बताया कि उसके साथ पहुँचे दो अन्य बदमाशों में विकास सिंह व प्रिंस सिंह थे। गोली सोनू सिंह का भाई प्रिंस ने चलायी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में शामिल दो अन्य बदमाशों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed