{"_id":"5ae220504f1c1b390a8b6c5a","slug":"152476884818-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवानी परिसर में दंपति के परिजनों ने किया बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवानी परिसर में दंपति के परिजनों ने किया बवाल
Updated Fri, 27 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवानी न्यायालय परिसर में गुरुवार को पति और पत्नी पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। जमकर बवाल व मारपीट हुई। पुलिसकर्मियों से भी धक्का-मुक्की हुई। बीच बचाव कर रहे अधिवक्ताओं को अपशब्द कहा गया। काफी मशक्कत के बाद महिला का मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान हुआ।
बक्सा थाना क्षेत्र निवासी तीन बच्चों की मां को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए महिला के पति ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया। महिला को लेकर बक्शा पुलिस मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट पहुंची। वहां उसका पति अपने तीन बच्चों व परिजनों के साथ पहले से मौजूद था। महिला पक्ष के भी लोग उपस्थित थे। पति पत्नी को वापस घर ले जाना चाहता था। पत्नी जाने से इंकार कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। पुलिसकर्मियों से भी धक्का-मुक्की किए। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। तब जाकर महिला का बयान दर्ज हुआ।