{"_id":"5ad644bd4f1c1b60098b516b","slug":"152399174417-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मड़ियाहूँ। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने 9 अप्रैल की रात कनावां गांव में पवन उर्फ आशु पांडेय की हत्या के मामले में मंगलवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चार बाइक बरामद हुई।
चोरारी नहर पुलिया के पास मंगलवार की सुबह पुलिस ने हल्की मुठभेड़ में आरोपी नीरज दुबे 28 वर्ष ग्राम बिलौना थाना बरसठी, रितिक शर्मा 19वर्ष निवासी बराईखुर्द थाना नेवढ़िया एवं धर्मेंद्र यादव 19 वर्ष उर्फ करिया ग्राम कनावां थाना मड़ियाहूं को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चोरी की चार बाइक बरामद हुई। प्रभारी निरीक्षक संतोष दीक्षित ने बताया कि पवन उर्फ आशु और इन तीनों अभियुक्तों का एक गिरोह था जो लोगों की बाइक चोरी किया करते थे। बाइक चोरी के पैसे के बंटवारे को लेकर मृतक से विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि तीनों ने गला दबाकर पवन की हत्या कर दी और शव को पास के नहर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धारा मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।