फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आंबेडकर प्रतिमा रखने को लेकर दो पक्ष आमने सामने

आंबेडकर प्रतिमा रखने को लेकर दो पक्ष आमने सामने

Sun, 08 Apr 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बरसठी। चकमलाई गांव में आंबेडकर जयंती पर आंबेडकर प्रतिमा लगाने के मुद्दे रविवार को दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इससे गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने सख्त हिदायत देते हुए प्रतिमा न रखने को कहा। पुलिस ने गांव के दोनों पक्षों से 23 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया है। एक पक्ष आंबेडकर प्रतिमा रखने पर आमादा है तो दूसरा पक्ष मूर्ति रखने का विरोध कर रहा है।

गांव में तालाब व भीटा खाते की भूमि पर दलित लोग आंबेडकर जयंती पर नई प्रतिमा रखने के लिए तैयारी पूरी कर लिए हैं। इसके लिए प्रतिमा बनकर तैयार भी हो चुकी है। जैसे ही यह जानकारी गांव वालों को हुई तो विरोध करते हुए एसडीएम जगदंबा सिंह से शिकायत की। एसडीएम ने दोनों पक्षों को बुलवाया। दोनों तरफ से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण थाने पर पहुँचे। एसडीएम ने दलित पक्ष के लोगों को नई मूर्ति लगाने के लिए मना किया। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। दलितों द्वारा मूर्ति रखने का विरोध गांव के लोग कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने दोनों पक्षों को शांतिभंग में पाबंद करने का निर्देश दिया। पुलिस ने गांव के एक पक्ष से माताबदल तिवारी, ब्रह्मप्रकाश तिवारी, परमानंद, योगेश, शिवबली, राजेंद्र, अयोध्या मिश्र, रमेश, ओमप्रकाश व दूसरे दलित पक्ष से रामजियावन, जोखू, कमलेश, हरगेन, रिंकू, प्रेमकुमार, आकाश, अखिलेश, राजेंद्र, लक्ष्मण, विनय, रमेश, नीरज को शांतिभंग में पाबंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed