फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   साथी की गिरफ्तीर पर शिक्षकों ने थाने का किया घेराव

साथी की गिरफ्तीर पर शिक्षकों ने थाने का किया घेराव

Sun, 08 Apr 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। बक्शा पुलिस द्वारा एक शिक्षक की गिरफ्तारी की सूचना पर बड़ी संख्या में शिक्षक बक्शा थाने का घेराव किया। आरोप लगाया कि पुलिस शिक्षक को थाने में रखकर उत्पीडन कर सकती है। शिक्षकों के दबाव पर केस दर्ज कर शिक्षक का चालान कर दिया गया। इस मामले में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल के नेतृत्व में शिक्षकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव से डागबंगले में मुलाकात की और पुलिस पर उत्पीडन का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की।

शिक्षकों का आरोप है कि बक्शा थाना क्षेत्र के महनपुर नेवादा प्राथमिक विद्यालय पर तैनात सहायक अध्यापक सुनील कुमार यादव को रविवार को सुबह पुलिस घर से थाने उठा ले आई। आरोप है कि कुछ दिन पहले पुलिस शिक्षक के पड़ोसी के घर दबिश दी थी। आरोपी नहीं मिली तो शिक्षक को मुखबिरी के लिए कहा गया जिसपर उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। उस समय ही पुलिस ने शिक्षक के साथ दुव्र्यवहार किया था। जिसके खिलाफ शिक्षक ने दरोगा के खिलाफ कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। इस बात की जानकारी रविवार को संबंधित दरोगा को हुई तो शिक्षक को थाने उठा ले आए। दरोगा प्रमोद यादव का आरोप है कि वह बलवा के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गए थे जहां शिक्षक ने उनके साथ दुव्र्यवहार किया। विरोध करने पर उनकी पिटाई कर दी और वर्दी फाड़ दी। उनके अभिलेख भी फाड़ दिए गए। दरोगा की इस तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर शिक्षक सुनील यादव का चालान कर दिया। थाने का घेराव करने वाले शिक्षकों में जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल, लक्ष्मीनारायण सिंह, लालसाहब यादव, मनोज उपाध्याय, संजय यादव, विजय कुमार, श्याम लाल मौर्य, रमेश चंद, दिनेश चंद्र द्विवेदी, राजनाथ, संजय कुमार, बृजेश कुमार, अश्वनी कुमार, देवेंद्र कुमार, विजय कृष्ण सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed