{"_id":"5aca5cdb4f1c1b516b8b470a","slug":"15232114876-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीडन का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज उत्पीडन का मुकदमा दर्ज
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरसठी । हसियां गांव की विवाहिता के पिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर लड़की के पति, सास, ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि दहेज में चैन नहीं देने के कारण मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।
हसियां गांव के बृजलाल ने अपनी लड़की संगीता की शादी वर्ष 2016 में क्षेत्र के कारो गांव के कुंदन से किया था। आरोप है कि शादी में हैसियत के अनुसार जो था वह उपहार स्वरूप देकर हिन्दू रीति रिवाज से शादी कर दिया था। शादी के बाद से ही बेटी संगीता को दहेज में चैन नहीं मिलने के कारण हमेशा परेशान किया जाता था और प्रताड़ित किया जाता था। बीते 20 मार्च को संगीता को घर से मारपीट कर निकाल दिया गया। जब वह घर के सामने से नहीं हटी तो जबर्दस्ती गाड़ी से मायके छोडकर भाग गए। पीड़ित महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति कुंदन, ससुर मुन्नीलाल, सास भुनगा देवी, जेठ गोला व चंदन एवं जेठानी सुशीला देवी, अमृता देवी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया।