{"_id":"5ac3cfab4f1c1bf5618b54ce","slug":"15227821283-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्टसर्किट से लगी आग, एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शार्टसर्किट से लगी आग, एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के मतरी गांव में मंगलवार को शार्ट सर्किट से लगी आग में एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड भी पहुंचा लेकिन तब तक ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे।
मतरी मथुरा गांव निवासी सुक्खू राम यादव के खेत के ऊपर से गुजरे बिजली के तार पोल से ढीले होकर काफी नीचे तक लटक रहे हैं। दोपहर में तेज हवा चलने पर तीनों तार आपस में टकराने लगे। शार्ट सर्किट से पक कर तैयार गेहूं की फसल में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग तेजी से खेत में फैलने लगी। शोर मचा तो गांव के लोग जुट गए। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई लेकिन काफी देर बाद जब फायर ब्रिगेड पहुंचा तब तक ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे। एक एकड़ से अधिक की फसल जल कर राख हो गई।