{"_id":"5ab2ab354f1c1bb22a8b49a3","slug":"15216589297-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की चपेट में आने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मडियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर मार्ग पर स्थित सीर गांव के मोड़ पर बोलेरो के धक्के से साइकल सवार अधेड़ की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बोलेरो खाई में पलट गई।बुधवार को सुबह करीब 10 बजे सीर गांव निवासी राम शंकर यादव 49 वर्ष सेउर गांव स्थित अपनी दुकान से साइकल से घर जा रहे थे। जैसे ही मिर्जापुर रोड स्थित सीर गांव के मोड़ पर पहुंचे थे कि पीछे से आ रही बोलेरो के धक्के से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद बोलेरो सड़क के किनारे खाई में पलट गई। बोलेरो में सवार लोग और चालक बाल-बाल बच गए।