{"_id":"5aa426fc4f1c1bbf758b4b39","slug":"152070756316-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में मारपीट, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के विवाद में मारपीट, महिला की मौत
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेतासराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव में शनिवार को दोपहर बच्चों के विवाद में हुई मारपीट के दौरान महिला की मौत हो गई। मृत महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फरीदपुर गांव निवासी रामधारी बिंद का पौत्र कुंदन और भाई सिधारी बिंद का नाती आदर्श दोनों घर के सामने स्थित हैण्डपम्प पर दोपहर में स्नान कर रहे थे। इस दौरान स्नान करने को लेकर दोनों बच्चे आपस में मारपीट करने लगे। बात बड़ो तक पहुंची तो दोनों घर की महिलाएं आपस में भिड़ गई। महिलाओं की पिटाई से राजपत्ती (60) पत्नी रामधारी बिंद बेहोश हो गई। परिजन उपचार के लिए डाक्टर के यहां ले जा रहे थे कि राजपत्ती ने रास्ते में दम तोड़ दिया। किसी ने 100 नम्बर पर डायल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राजपत्ती को लेकर स्वास्थ्य केन्द्र सोंधी पहुंची। जहां डाक्टर ने राजपत्ती को मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति रामधारी बिंद की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।