{"_id":"5aa2d5a54f1c1b01768b47f4","slug":"152062120120-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा सफारी सवार बदमाशों ने ठेकेदार पर की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टाटा सफारी सवार बदमाशों ने ठेकेदार पर की फायरिंग
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के तिलौरा बाजार के निकट गुरुवार की रात करीब साढ़े दस बजे टाटा सफारी सवार बदमाशों ने बाइक सवार ठेकेदार पर फायरिंग कर दी। गोली ठेकेदार को नहीं लगा वह बालबाल बच गया। उसने रात में फोन पर मीरगंज थानाध्यक्ष को सूचना दी और शुक्रवार को एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। ठेकेदार पर वर्ष 2012 में भी जानलेवा हमला हो चुका है।
मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी श्यामजी पटेल रेलवे के ठेकेदार हैं। उनकी कंपनी श्याम कंस्ट्रक्शन जंघई स्टेशन पर सुंदरीकरण का कार्य करा रही है। गुरुवार देर शाम वह जंघई से मछलीशहर के रास्ते घर जा रहे थे। गोधना बाजार के पास बाइक की डिकि ठीक कराई क्योंकि उसमें 50 हजार रुपये थे। वहां से घर के लिए चल पड़े थे कि रात करीब 10:30 बजे मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के तिलोरा बाजार के पास पीछे से आए सफारी सवार बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली उन्हें नहीं लगी। खतरे को भांपकर उन्होंने बाइक की रफ्तार तेज कर की। थोड़ी दूर आगे जाने के बाद बाइक को गांव के रास्ते मोड़ दिया तो सफारी सवार मछलीशहर की और फरार हो गए। घर पहुंचकर फोन पर मीरगंज पुलिस को सूचना दी। मीरगंज थानेदार पन्नेलाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना स्थल मछलीशहर थाना क्षेत्र में है जबकि मछलीशहर कोतवाल शहर में नहीं थे। ठेकेदार श्यामजी पटेल पर वर्ष 2012 में मड़ियाहूं के पास जानलेवा हमला हुआ था। शुक्रवार को उन्होंने एसपी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर घटना की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी केके चौधरी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।