फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जेसीबी से रौंद दी फसल

जेसीबी से रौंद दी फसल

Fri, 09 Mar 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ गांव के पास फोरलेन बाइक पास निर्माण के लिए बुधवार को कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार ने खेत में पककर तैयार सरसों की खड़ी फसल को जेसीबी मशीन से रौंद दिया। इससे पीड़ित किसान नाराज रहा।
विज्ञापन

वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन बनाने का काम चल रहा है। कुल्हनामऊ के पास बाईपास का निर्माण होना है। इसके लिए भूमि का अधिग्रहण जरूर किया गया है, लेकिन अभी कुल्हना मऊ मुआवजे का भुगतान सभी काश्तकारों को नहीं किया गया है। कुल्हनामऊ गांव निवासी किसान वीरेंद्र सिंह के खेत में सरसों की फसल पक कर तैयार थी। बुधवार को दोपहर कंस्ट्रक्शन कंपनी के लोग जेसीबी लेकर पहुंच गए। किसान वीरेंद्र सिंह ने सिर्फ चार दिन की मोहलत मांगी। लेकिन उनकी एक न सुनी। उसके दोनों छोर पर खाली जमीन है और वहां सड़क निर्माण का काम अभी होना बाकी है। बावजूद इसके जबरन फसल को नष्ट कर दिया गया। इसी तरह 15 दिन पहले जलालपुर के त्रिलोचन बाईपास के पास इसी कंपनी के लोगों ने पुलिस बल के साथ 20 बीघा गेहूं की फसल रौंद दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed