फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पति समेत सात के खिलाफ दहेज उत्पीडन का केस

पति समेत सात के खिलाफ दहेज उत्पीडन का केस

Thu, 30 May 2019 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
पति समेत सात के खिलाफ दहेज उत्पीडन का केस

विज्ञापन
सतहरिया। पवारा थाने की पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत सात के खिलाफ केस दर्ज किया है। क्षेत्र के सजईकला गांव स्थित अपने मायके में रह रही विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने कर्रवाई की है।

मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के खोजापुर निवासी अजय यादव की पत्नी सुशीला यादव ससुराल वालों की प्रताड़ना से आजिज आकर पिछले कुछ दिनों से अपने मायके सजईकला गांव में रह रही है। सुशीला ने मंगलवार की शाम पवारा थाने की पुलिस को ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की तहरीर दी। तहरीर में सुशीला ने कहा है कि उसके पति अजय यादव व सास, ससुर, देवर, ननद आए दिन दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया करते हैं। आरोप है कि दहेज को लेकर आए दिन ससुराल वाले उसे मारने पीटने के साथ ही तीन लाख रुपए की बराबर मांग करते हैं। मायके वालों द्वारा मांग पूरा न कर पाने पर उसे कुछ दिनों पहले ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। तब से वह मायके में ही रह रही है। विवाहिता की तहरीर पर पवारा थाना प्रभारी हरी प्रकाश यादव ने पति अजय यादव, सास कलावती देवी, ससुर राम अवध, दो देवर, दो ननद समेत सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed