{"_id":"5a9af0644f1c1bf17b8ba48a","slug":"15201037533-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में लाठी डंडे से पीटकर वृद्ध की हत्या, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में लाठी डंडे से पीटकर वृद्ध की हत्या, दो घायल
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जेठपुरा गांव में गुरुवार की देर रात भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल वृद्ध की अस्पताल में मौत हो गई। जबकि दो लोगों का अभी इलाज चल रहा है। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत चार लोगों को खिलाफ केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है।
जेठपुरा गांव निवासी कतवारू यादव और ग्राम प्रधान राजमणि यादव के बीच भूमि विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। आरोप है कि गुरुवार की रात करीब दस बजे एक पक्ष ने शराब के नशे में धुतहोकर गालीगलौज शुरू कर दिया। दूसरे पक्ष ने मना किया तो विवाद बढ़ गया। ग्राम प्रधान के पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडे से हमला बोल दिया। जिसमें कतवारू यादव (65), राजनाथ यादव (65) और जयराम यादव (70) घायल हो गए। परिवार के लोगों ने तीनो को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां राजनाथ यादव के सिर में गंभीर चोट को देखते हुए डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी में इलाज के दौरान रात में ही राजनाथ की मौत हो गई। जबकि कतवारू और जयनाथ का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक राजनाथ के पुत्र अरुण कुमार की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान राजमणि और लालबहादुर समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लालबहादुर को गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश दी लेकिन वह घर से फरार हो गया है।