{"_id":"5a9af05e4f1c1bd9388b474b","slug":"15201037488-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ीन नामजद व पंद्रह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ीन नामजद व पंद्रह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। स्थानीय कस्बे के स्वर्ण व्यवसाई विकास सेठ की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को तीन नामजद तथा 15 अज्ञात पर गाली गलौज, मारपीट करने के साथ दुकान से नकदी लूटने के आरोप में केस दर्ज किया। सरोखनपुर निवासी व्यवसाई विकास सेठ का आरोप है कि वह अपनी दुकान पर शनिवार को बैठा था कि दाउदपुर गांव के कुछ लोग दुकान में घुसकर जेवर व बीस हजारी नगदी लूट लूटकर मारपीट किए। जिसमें जयप्रकाश गुप्ता 45 वर्ष, विकास सेठ 30 वर्ष तथा आकाश 19 वर्ष को चोटें आई। घायलों को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने जयप्रकाश गुप्ता की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए थाने के सामने धरना प्रदर्शन किया। उधर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही। प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त राय ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जाँच शुरू कर दी गई है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर तहसील व्यापार मंडल अध्यक्ष धनंजय सेठ, उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह, संतोष निगम, राजेन्द्र निगम, कल्लू निगम, भइयालाल निगम, हरीलाल मोदनवाल, राजन सेठ, नगेन्द्र निगम, शनि गुप्ता, गुलाब चंद, विमल निगम, योगेश निगम आदि मौजूद रहे।