{"_id":"5a9af04f4f1c1baa1b8ba52a","slug":"15201037334-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची की मौत के बाद डाक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची की मौत के बाद डाक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खुटहन। गौसपुर दरगाह पर मत्था टेकने आए जायरीन की चार माह की बच्ची की बीमारी के बाद इलाज करते समय मौत हो गई। आरोप है कि चिकित्सक की लापरवाही से बच्ची की मौत हुई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।केराकत कोतवाली के मुरारा गांव निवासी मंसूर अली अपने सास श्वसुर व साली के साथ शुक्रवार को गौसपुर दरगाह पर मत्था टेकने आए थे। यहां उनकी साली सहरून की चार माह की पुत्री मुस्कान की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके इलाज के लिए वे एक निजी चिकित्सक के पास गए। उनका आरोप है कि चिकित्सक द्वारा बच्ची का गलत इलाज किया गया। जिससे मुस्कान की शनिवार की सुबह मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर चिकित्सक मौके से भाग गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।