{"_id":"5a9af0484f1c1bef7b8ba604","slug":"15201037252-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ ने की बालिका से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ ने की बालिका से छेड़छाड़
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मडियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जंगी रोड गांव में शुक्रवार की दोपहर में 16 वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही अधेड़ व्यक्ति द्वारा छेडख़ानी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि शुक्रवार की दोपहर में उसकी 16 वर्षीय बेटी शौच के लिए घर से बाहर गई थी। वापस आते समय घर के बगल गली में पहुंची थी कि पीछे से ही गांव का ही एक व्यक्ति मौका पाकर पीछे से उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। पुत्री द्वारा हल्ला मचाने पर आसपास के लोगों को देख आरोपी भाग गया। मामले की सूचना परिजनों ने 100 नंबर पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दिया लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।