फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   फुफेरा भाई ही निकला मासूम का कातिल, गिरफ्तार

फुफेरा भाई ही निकला मासूम का कातिल, गिरफ्तार

Sun, 04 Mar 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के दिलाजाक मोहल्ले में सिर कुचकर हुई मासूम की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी इमरान को शनिवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। दिलाजाक मोहल्ला निवासी रज्जू के सात वर्षीय बेटे परवेज का शव गुरूवार को सुबह घर से थोड़ी दूरी पर नाले के पास मिला था। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।

मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी इमरान व उसके पिता मनौवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी केके मिश्र के मुताबिक इमरान कहीं भागने के फिराक में सद्भावना पुल के पास मौजूद था। जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मृत बालक परवेज कबाड़ बीनने का काम करता था। बुधवार की देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू हुई। अगले दिन सुबह घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर नाले के पास उसका खून से लतपथ शव पाया गया। मौके पर पहुंचा डाक स्क्वायड शव के पास से जाकर मनौवर के घर के पास रूक गया। परवेज के परिवार वालों को पहले से ही शक था कि वही लोग घटना को अंजाम दिए होंगे। डाग स्क्वायड ने उनके शक को और बल दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने परवेज के फुफेरे भाई इमरान और उसके पिता मनौवर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। गिरफ्तार इमरान ने पुलिस को बताया कि उसने एक दुकान से जूते चुरा लिया था। शक के आधार पर दुकानदार ने परवेज से पूछताछ की तो उसने मेरा नाम बता दिया था। इसी बात को लेकर उसने योजना बनाई और परवेज को नाले के पास ले जाकर उसके सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed