फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दूसरे की जगह पर परीक्षा दे रही छात्रा गिरफ्तार

दूसरे की जगह पर परीक्षा दे रही छात्रा गिरफ्तार

Wed, 21 Feb 2018 01:13 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर/महराजगंज। हाईस्कूल की प्रथम पाली की परीक्षा में मंगलवार को दूसरे के स्थान पर इम्तिहान दे रही छात्रा को व्यवस्थापक ने पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने दो छात्राओं समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस गिरफ्तार छात्रा के मौसा की तलाश कर रही है।

क्षेत्र के विझवट त्रिवेणी नगर स्थित अमरनाथ द्विवेदी इंटर कालेज में मंगलवार सुबह प्रथम पाली हाईस्कूल विज्ञान का प्रथम पेपर था। जहां कमरा नंबर 13 में प्रतापगढ़ की की एक छात्रा के स्थान पर गांव एक छात्रा परीक्षा दे रही थी। सचल दस्ता की प्रीति पाठक जब प्रवेशपत्र का मिलान करने लगीं तो उन्हें संदेह हुआ। परीक्षा दे रही छात्रा का आधारकार्ड भी फर्जी प्रतीत हुआ। बाद में केंद्र व्यवस्थापक अमित कुमार दुबे ने आधार कार्ड का आनलाइन सत्यापन कराया तो वह फर्जी निकला। उन्होंने पुलिस बुलाकर परीक्षार्थी को सौंप दिया। पूछताछ में उसने बताया कि अपने गांव के रिश्ते में मौसा बांके लाल पटेल के कहने पर वह दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रही थी। बांकेलाल ने ही फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने शिल्पा का मेडिकल कराकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed