{"_id":"5a8b22134f1c1ba4268bb327","slug":"151906788112-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में बस का शीशा तोडने के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारात में बस का शीशा तोडने के मामले में केस दर्ज
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिंगरामऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के नकहरा खानदेव में प्रताप गढ़ जिले से आई रविवार की बारात की लग्जरी बस एवं मार्सल का शीशा तोडने एवं मारपीट करने के आरोप में घराती गृहस्वामी रमाशंकर तिवारी ने गांव के ही तीन लोगों के विरुद्ध थाने मे मुकदमा दर्ज कराया ।
जानकारी के अनुसार रमाशंकर तिवारी निवासी नकहरा खानदेव की पौत्री की शादी रविवार को थी ।बारात प्रताप गढ़ जिले के पट्टी थाना क्षेत्र के अंतुपुर गांव निवासी पारस नाथ पांडे के यहां से आई थी। किसी बात को लेकर गांव के लड़कों से किसी बाराती.से विवाद हो गया। मनबढ़ों ने लक्जरी बस और मार्शल का शीशी तोड़ दिया। चालक के साथ मारपीट भी की। सोमवार को रमाशंकर तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने तहरीर पर गांव के अंकित तिवारी, प्रशांत तिवारी व प्रशांत शुक्ल के खिलाफ केस दर्ज किया है।