{"_id":"5a887e2b4f1c1b91268bad99","slug":"1518894846725-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 25 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 25 हजार
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
atm
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। बदलापुर कस्बे में स्थित एटीएम बूथ से पैसे निकालने पहुंचे युवक का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज ने 25 हजार रुपये खाते से निकाल लिया। पीड़ित ने बैंक शाखा प्रबंधक और पुलिस से शिकायत की है।
बक्शा थाना क्षेत्र के चितौड़ी निवासिनी कुसुम पांडेय का यूबीआई की शाखा धनियामऊ में बचत खाता है। उन्होंने शुक्रवार को अपना एटीएम कार्ड भतीजे अमित को देकर रुपये निकालने के लिए भेजा था। अमित एटीएम कार्ड लेकर ओरिएंटल बैंक आफ कामर्स के एटीएम पर पहुंचा। पैसे निकालने के लिए सारी प्रक्रिया पूरी कर दी लेकिन रुपया नहीं निकला। इसके बाद बगल खड़े युवक ने उसे पीछे कर दिया और खुद मदद के नाम पर एटीएम कार्ड ले लिया। उसने कार्ड बदल दिया और यह कहते हुए निकल गया कि शायद मशीन खराब है। थोड़ी ही देर बाद युवक की मोबाइल फोन पर पैसे निकलने का मैसेज आ गया। वह आनन-फानन में बैंक पहुंचकर कार्ड को लाक करवा दिया। उसने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।