फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शादी का झांसा देकर चार महीने से कर रहा था यौनशोषण

शादी का झांसा देकर चार महीने से कर रहा था यौनशोषण

Mon, 05 Feb 2018 01:00 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
सुईथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को शादी का झांसा देकर युवक चार साल से उसका यौन शोषण कर रहा था। लड़की ने शादी का दबाव बनाया तो वह वादे से मुकर गया और जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सरपतहा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से युवक ने शादी करने का झांसा दिया। झांसे में लेकर उसके साथ पिछले चार सालों से दुष्कर्म करता रहा। इधर बीच लड़की ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि उसने लड़की को धमकी भी दी कि इस बारे में अगर उसने किसी से कुछ बताया तो वह जान से मार देगा। प्रेमी के इस व्यवहार से परेशान लड़की ने सारी बात अपने परिजनों को बता दिया। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी हरिकेश यादव के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश भी दी लेकिन वह घर से फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed