{"_id":"5a7214b74f1c1ba3268b7aeb","slug":"15174260533-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकारियों ने राजहंस पक्षी को घायल किया, ग्रामीणों ने बचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिकारियों ने राजहंस पक्षी को घायल किया, ग्रामीणों ने बचाया
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के लवायन गांव में तालाब के पास चारा खाते समय बाइक सवार सिकारियों ने एक राजहंस पक्षी को घायल कर दिया। पास में मौजूद युवक ने शोर मचाया तो गांव के लोग आ गए। ग्रामीणों को आता देख शिकारी बाइक से फरार हो गए। घायल राजहंस पक्षी का एक पैर टूट गया है। ग्रामीणों ने उसे वन विभाग को सौंप दिया। जहां बन विभाग के अधिकारी उसका इलाज करवा रहे हैं।
लवायन गांव के ताल में ठंड के समय में बहुत से दुर्लभ पक्षी आते हैं। राज हंस पक्षियों का भी दो जोड़ा ताल में बुधवार को विचरण कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन शिकारी पहुंचे और घात लगाकर डंडे से हमला कर दिया। डंडे से चोट लगते ही पक्षी तडफ़ड़ाने लगा। उसी समय गांव के जय प्रकाश यादव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शोर मचाया तो गांव के लोग भी दौड़कर आ गए। ग्रामीणों को आते देख शिकारी भागने लगे। बाइक पर सवार होकर दो लोग मौके से भाग गए जबकि तीसरे को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीण घायल पक्षी का उपचार कराने के इंतेजाम में लगे थे तभी मौका पाकर पकड़ा गया शिकारी भी मौके से फरार हो गया। घायल हंस का प्राथमिक इलाज कराने के बाद लोगों ने उसे वन विभाग को सौंप दिया। जयप्रकाश ने एक नामजद समेत तीन के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।