{"_id":"5a7214b44f1c1bca798b716c","slug":"151742604911-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार में धोका मिला तो फांसी पर झूल गया युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्यार में धोका मिला तो फांसी पर झूल गया युवक
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर चौथार गांव में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को सुबह घर के सामने आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकता उसका शव पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके पास से सुसाइड नोट मिला है, जिससे पता चलता है कि प्यार में धोका मिलने पर उसने ऐसा कदम उठाया है।
मीरगंज थाना क्षेत्र के रामपुर चौथार गांव निवासी जयमंगल सिंह का पुत्र वरुण सिंह (21) मंगलवार रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था। सुबह घर के सामने आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकता उसका शव पाया गया। बुधवार को सुबह युवक की बुआ सरिता सिंह घर से बाहर निकली तो भतीजे को फंदे पर लटकता देख चीख पड़ीं। शोर सुनकर परिवार और आस पास के लोग भी जुट गए। घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना 100 नंबर पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की जेब से सुसाइड नोट बरामद किया। सुसाइड नोट में उलने किसी का नाम लिए बिना लिखा है कि उसने मुझे प्यार में धोका दिया है। जिससे मै बहुत आहत हूं। मै खुद से अपनी मौत का फैसला लिया हूं। इसके लिए मेर किसी और को जिम्मेदार न माना जाए। युवक के पिता जयमंगल इस समय अपने बड़े बेटे के पास छत्तीसगढ़ गए हैं।