फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पुलिस पर लगाया आरोपी का बचाव करने का आरोप

पुलिस पर लगाया आरोपी का बचाव करने का आरोप

Wed, 31 Jan 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर। पवारा थाना क्षेत्र के चितांव गांव निवासी शिवमंगल चौहान की मौत के मामले में परिवार वालों ने पुलिस पर आरोपी का बचाव करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को मृतक के पिता यदुवंश चौहान ने डीएम और एसपी को पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि पुलिस मामले में आरोपी का ही बचाव कर रही है। घटना की जांच किसी और एजेंसी से कराने की मांग की है।

यदुवंश चौहान के पुत्र शिव मंगल चौहान 17 जनवरी की शाम गांव के ही अपने एक साथी के साथ घर से निकला था। रात में घर नहीं लौटा और अगले दिन शाम को मीरगंज थाना क्षेत्र के गोधना गांव के एक कुएं से उसका शव मिला था। उसकी बाइक भी कुएं के पास से मिली थी जिसे पुआल से ढक दिया गया था। मृतक के पिता ने मीरगंज थाने में तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया था। परिजनों ने डीएम एवं एसपी को पत्र भेजकर पुलिस पर आरोपी का बचाव करने का आरोप लगाया है। मृतक के पिता यदुवंश का आरोप है कि आरोपी को थाने बुलाकर पुलिस पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed