{"_id":"5a6786e64f1c1b92268b617e","slug":"15167343787-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर लगाया घर में तोड़फोड़ और लूटपाट का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर लगाया घर में तोड़फोड़ और लूटपाट का आरोप
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के दताव गांव निवासी शशांक दुबे ने मंगलवार को जिलाधिकारी को पत्रक देकर आरोप लगाया है कि बरसठी और रामपुर थाने की पुलिस ने उनके घर में तोडफ़ोड़ के साथ लूटपाट की है। महिला पुलिस कर्मियों ने उनकी मां की पिटाई की।
करीब दस लोगों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे शशांक दुबे ने जिलाधिकारी को सौंपे गए पत्रक में कहा है कि 21 जनवरी को बरसठी और रामपुर थाने से करीब 40 की संख्या में पुलिस के जवान उनके दरवाजे पर पहुंचे और नवनिर्मित मकान का बाराज तोडने की बात करने लगे। उनसे किसी सक्षम अधिकारी का आदेश मांगा गया तो पुलिस वालों ने परिवार के सदस्यों केसाथ बदसलूकी की। महिला सिपाही ने उनकी मां को कमरे में बंद कर उन्हें मारा पीटा। पुलिस के जवानों ने बारजा तोड़ दिया और घर में लूटपाट भी की। उनका आरोप है कि पुलिस अधिकारियों से उन्होंने शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पत्रक सौंपने वालों में प्रमोद उपाध्याय, प्रमोद यादव, रमेश, विकास ओझा, मोनू शर्मा, विशाल सिंह, आशुतोष तिवारी, रजनीश आदि मौजूद थे।