{"_id":"5a64e88f4f1c1b80268b5a9d","slug":"151656276715-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही में लूटी गई कार जौनपुर में बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भदोही में लूटी गई कार जौनपुर में बरामद
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। भदोही जिले के ज्ञानपुर के पास से शनिवार की शाम को लूटी गई कार रविवार की शाम जिले के पवारा बाजार के निकट सड़क किनारे लावारिस हाल में मिली। पता चला कि कार का पेट्रोल खत्म होने पर बदमाश सड़क किनारे कार छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे कार के मालिक ने पवारा थाने में केस दर्ज कराया है।
पवारा बाजार के निकट सड़क किनारे सुबह से ही कार लावारिस हालत खड़ी थी। पहले तो लोगों ने समझा कि कोई कार खड़ी कर इधर उधर गया होगा। लेकिन शाम तक कार उसी हाल में खड़ी रही तो लोगों को हैरानी हुई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस पहुंची तो देखा कि अल्टो कार के चारो गेट लाक थे। पुलिस ने कांच तोड़कर गेट खोला तो उसके अंदर से डायरी मिली। डायरी से कार के स्वामी अरशद खान निवासी सुलेमसराय इलाहाबाद का फोन नंबर मिला। पुलिस ने उनसे संपर्क किया तो अरशद खान ने बताया कि उनकी कार शनिवार की शाम को तीन लोगों ने किराए पर ली थी और ज्ञानपुर के पास सूनसान स्थान पर चालक सुलेमपुर इलाहाबाद निवासी बृजेश कुमार को चाकू से मारकर घायल कर दिया और कार लेकर फरार हो गए। इसकी रिपोर्ट ज्ञानपुर थाने में दर्ज है।