फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भदोही में लूटी गई कार जौनपुर में बरामद

भदोही में लूटी गई कार जौनपुर में बरामद

Mon, 22 Jan 2018 01:01 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। भदोही जिले के ज्ञानपुर के पास से शनिवार की शाम को लूटी गई कार रविवार की शाम जिले के पवारा बाजार के निकट सड़क किनारे लावारिस हाल में मिली। पता चला कि कार का पेट्रोल खत्म होने पर बदमाश सड़क किनारे कार छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे कार के मालिक ने पवारा थाने में केस दर्ज कराया है।

पवारा बाजार के निकट सड़क किनारे सुबह से ही कार लावारिस हालत खड़ी थी। पहले तो लोगों ने समझा कि कोई कार खड़ी कर इधर उधर गया होगा। लेकिन शाम तक कार उसी हाल में खड़ी रही तो लोगों को हैरानी हुई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस पहुंची तो देखा कि अल्टो कार के चारो गेट लाक थे। पुलिस ने कांच तोड़कर गेट खोला तो उसके अंदर से डायरी मिली। डायरी से कार के स्वामी अरशद खान निवासी सुलेमसराय इलाहाबाद का फोन नंबर मिला। पुलिस ने उनसे संपर्क किया तो अरशद खान ने बताया कि उनकी कार शनिवार की शाम को तीन लोगों ने किराए पर ली थी और ज्ञानपुर के पास सूनसान स्थान पर चालक सुलेमपुर इलाहाबाद निवासी बृजेश कुमार को चाकू से मारकर घायल कर दिया और कार लेकर फरार हो गए। इसकी रिपोर्ट ज्ञानपुर थाने में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed