फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसे में पिकअप सवार युवक की मौत

सड़क हादसे में पिकअप सवार युवक की मौत

Mon, 22 Jan 2018 01:00 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के भलुआही गांव के निकट रविवार की शाम करीब आठ बजे पिकअप और ट्रैक्टर की आमने सामने टक्कर में पिकअप सवार युवक की मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने थाने के सामने शव रख कर हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर जाम समाप्त करा दिया।

सुजानगंज थाना क्षेत्र के कैलीपुर गांव निवासी विनय तिवारी (40) पुत्र रामजीत एक पिकअप पर माल लादने और उतारने का काम करता था। पिकअप महराजगंज से बदलापुर की तरफ आ रही थी। शाम को करीब आठ बजे भलुआई गांव के निकट पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। पिकअप में आगे बायीं तरफ बैठे विनय तिवारी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। सूुचना पर परिवार के लोग पहुंच गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस जब मौके पर पहुंची थी तो विनय की सांसे चल रही थी। लेकिन पुलिस अस्पताल न ले जाकर सीधे उसे मृत समझकर थाने उठा ले आई। पुलिस अस्पताल समय से ले जाती तो शायद उसकी जान बच सकती थी। गुस्साए लोगों ने शव को थाने से उठा लिया और गेट के सामने हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे बाद पुलिस ने लाठी भांजकर जाम समाप्त कराया और शव को फिर से कब्जे में ले लिया। आरोप है कि पुलिस की लाठी से मृतक के पुत्र शुभम को भी चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed