फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसों में युवती की मौत, 10 घायल

सड़क हादसों में युवती की मौत, 10 घायल

Sat, 13 Jan 2018 12:53 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले में शुक्रवार को हुए अलग अलग सड़क हादसों में बाइक सवार युवती की मौत हो गई जबकि दस लोग घायल हो गए। जलालपुर बाजार में ट्रक की चपेट में आने से युवती की मौत से गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर थोड़ी ही देर में जाम समाप्त कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार जलालपुर के महरेव गांव निवासी सर्वेश श्रीवास्तव की बेटी शिवानी श्रीवास्तव (25) अपनी बहन साक्षी (15) और चाचा सुजीत श्रीवास्तव के साथ कपड़ा खरीदने के लिए बाजार गई थी। तीनों बाइक से बाजार में धर्म काटा के पास पहुंचे थे तभी सरिया लदे ट्रक की चपेट में आ गए। साक्षी और सुजीत बाइक से बायीं तरफ गिरकर घायल हो गए जबकि शिवानी दाहिनी तरफ गिरी और ट्रक उसके ऊपर से गुजर गया। शिवानी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रक को रोक कर कस्बा मार्ग को आधे घंटे तक जाम कर दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया। चालक हादसे के बाद ट्रक छोड़कर फरार हो गया लेकिन गलतफहमी में भीड़ ने एक दूसरके ट्रक चालक की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

बक्शा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के जौनपुर से सवारी लेकर बदलापुर जा रहा आटो रिक्शा लखनीपुर गांव के पास कार के धक्के से सड़क किनारे खाई में पलट गया जिससे उसमें सवार सात लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार प्रा थमिक स्वास्थ्य केंद्र बक्शा में कराया गया। जहां तीन लोगों की हालत गंभीर देख डा ्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में घायल बदलापुर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी 18 वर्षीय राजेश्वर प्रजघापति, बक्शा के मगरेसर निवासी 70 वर्षीय चनरा देवी, बेश्लापार निवासी चालक बलिराम(53) को गंभीर चोट के कारण जिलाअस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि नईगंज निवासी श्यामजी, बढ़ौना निवासी आशीष, बेलापार निवासी दिलीप एवं चितौड़ी निवासी परविंद यादव को प्राथमिक उपचार के वाद छुट्टी दे दी गयी। मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार मुंगराबादशाहपुर निवासी शुभम् कुमार( 22 ) किसी कार्य से मछलीशहर आया था। गुरूवार रात दस बजे लौटते समय वह नगर से सटे निकामुद्दीनपुर गांव के निकट पहुंचा तो कोहरा अधिक होने से सामने नही दिखाई देने की वजह से सड़क के बगल गड्ढे में गिर कर घायल हो गया। आस पास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed