{"_id":"5c670b5fbdec22105574f259","slug":"151550256991-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत भवन में पशुओं के बंद होने से आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन बाधित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत भवन में पशुओं के बंद होने से आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नेवढ़िया।रामनगर ब्लाक के मधुपुर गांव के पंचायत भवन में एक सप्ताह से छुट्टा पशुओं के बंद होने से आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन नहीं हो पा रहा है। इसको लेकर ग्राम प्रधान ने गुरुवार को डीएम को प्रार्थना पत्र भी सौपा था। जिसमें पशुओं को निकालकर आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन करने की मांग की है। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाई नहीं हुई है।
मधुपुर गांव के किसानों ने छुट्टा पशुओं द्वारा फसलों को बर्बाद किए जाने से परेशान हो गए हैं। आक्रोशित किसानों ने पशुओं को एक सप्ताह पहले पंचायत भवन में बंद कर दिया। जिससे पंचायत भवन में चल रहा आंगनबाड़ी कव्ेंद्र बंद हो गया। ग्रामप्रधान के लाख समझाने बुझाने के बाद भी आक्रोशित किसानों ने पंचायत भवन का ताला नहीं खोला। इसकी सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंचकर ग्रामीणों से ताला खोलकर बेसहारा पशुओं को छोड़ने के लिए कहा तो किसान आक्रोशित हो गए। उन्होंने पंचायत भवन में बंद पशुओं को बाहर निकालने से मना कर दिया। जिससे आंगनवाड़ी केंद्र का संचालन नहीं हो पा रहा है। जिसके बाद ग्रामप्रधान बैजनाथ ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें पंचायत भवन में पशुओं के बंद होने से आंगनवाड़ी का संचालन बाधित होने की शिकायत की है। साथ ही पशुओं को निकालकर आंगन बाड़ी केंद्र का संचालन शुरु कराने की मांग की है। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाई नहीं हो पाया है।